फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला और उसकी बेटी को मारने-पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा टोला भठवां निवासिनी एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सेमरहवा टोला भठवां निवासी हेवन्ती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे घर के पास गांव के ही दो लोग आए और अकारण गाली देते हुए उसे मारने-पीटने लगे। जानकारी मिलने पर उसकी बेटी बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसे भी मारा-पीटा और कुदाल व कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा कर काटने का प्रयास किया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। अड्डा बाजार चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें