सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अजीत कुमार को इटहिया से बसहिया जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसओ अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर इटहिया से बसहिया जाने वाले तिराहे से आरोपी अजीत कुमार निवासी तौलिहवा थाना कठेला समय माता को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया।