नियम विरुद्ध तरीके से पोखरी की नीलामी का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। निचलौल विकास खंड के हेवती गांव के ग्रामीणों लोगों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर बीते दिनों नियम विरुद्ध तरीके से पोखरे की नीलामी किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही नीलामी निरस्त कराकर दोबारा यह प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।
गांव के चंद्रशेखर ने बताया कि बीते दिनों गांव की पोखरी का दस वर्षीय मत्स्य पट्टा होना था। नीलामी के लिए गांव के तमाम लोग मौजूद थे। पोखरी की नीलामी की प्रक्रिया में गांव के कई इच्छुक लोगों को हिस्सा नहीं लेने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीलामी अधिकारी द्वारा गांव के कई लोगों को नीलामी में हिस्सा लेने से रोक दिया गया। इन लोगों ने फिर से नीलामी कराने की मांग की।