बृजमनगंज। क्षेत्र के लेहरा बाजार के मामी चौराहे पर सोमवार की रात बाइक सवार युवक खड़ी ट्रक में टकरा गया। युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अड्डा बाजार निवासी दीपक वर्मा और ग्रामी महुलानी निवासी रवि वर्मा बाइक से रिश्तेदार के वहां आए थे। कुछ देर रुकने के बाद दोनों बरात में शामिल होने जा रहे थे। मामी चौराहे पर ट्रक खड़ी थी, जिसमें पीछे से टकरा गए। मौके पर ही बाइक चालक दीपक वर्मा की मौत हो गई। सवार रवि वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि घायल को मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। संवाद