फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताल में डूबने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलटिकरा निवासी राजकुमार की बेटी कृतिका (12) बकरी चराने गांव के बच्चों के साथ चिलुआताल के किनारे गई थी। वह बच्चों के साथ चिलुआताल में नहाने लगी। गहरे पानी में जाने से डूबने लगी।
विज्ञापन

किशोरी को पानी में डूबता देखकर बच्चों की शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पानी से उसे बाहर निकाला और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन आननफानन किशोरी को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है । संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें