फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर के पास रविवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महाव निवासी विनोद अपनी सरहज के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक कोल्हुई क्षेत्र के लालपुर के पास पहुंची, इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे विनोद और उनके साथ बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन सिद्धार्थनगर भेजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष कोल्हुई अभय सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया गया है। कार कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें