नौतनवां। कस्बे के छपवा बाईपास पर सोमवार शाम चार बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया।
क्षेत्र के बरवा कला निवासी अद्यया मणि त्रिपाठी (55) बाइक से किसी काम से नौतनवां आए हुए थे। अभी वह नौतनवां बाईपास पर छपवा चौकी से कुछ दूर पहुंचे ही थे कि ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। बेटे रामवृक्ष मणि त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद