ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के मुंडेरी ढ़ाला के पास सोमवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक आ गई, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
जानकारी के अनुसार कोठीभार निवासी संदीप जायसवाल (25) गांव के ही आविद(16) को लेकर सोमवार की रात 9 बजे के करीब गोरखपुर जा रहे थे। जैसे ही मुंडेरी ढ़ाले के पास पहुंचे थे, तभी सामने जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। घटना स्थल पर ही संदीप की मौत हो गई, जबकि आविद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पा कर मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शुभ नारायण दुबे का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।