भिटौली। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मपुर में लक्ष्मीपुर-देउरवा संपर्क मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के सामने सिद्धार्थ (4) ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से घायल हो गया। वह इमिलिया थाना रामपुर कारखाना देवरिया जिले का रहने वाला है। उसे मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। अतिरिक्त थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली व चालक पुलिस हिरासत में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद