फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। कसमरिया गांव के पास सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। इनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया निवासी दिव्यांशु शर्मा सोमवार की रात करीब 11 बजे झनझनपुर जा रहे थे। सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज कसमरिया के पास पहुंचे थे। इसी दौरान चौक थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी युवक राजकुमार, रामू भारती व विष्णु यादव भी बाइक से आ रहे थे, जहां दोनों में टक्कर हो गई।
दुर्घटना में दिव्यांशु व राजकुमार के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें