फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदूरिया। सिंदुरिया निवासी अग्निवेश मोदनवाल उर्फ गोलू (31 वर्ष) की लखीमपुर जिले के रजागंज क्षेत्र के करनपुर खजुहा रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। वह वहां गेटमैन के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को अग्निवेश ट्रैक के पास झंडी निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पटरी पर आ रही एक मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मालगाड़ी की चपेट में आने से गेटमैन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना रेलवे के उच्च अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूछताछ करने के बाद इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें