फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संसाधन बढ़ाकर तेज करें बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण कार्य की गति

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में बन रहे निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण करते डीएम संतोष कुमार शर्मा
विज्ञापन
परियोजना की कुल लागत लगभग 15.16 करोड़ रुपये
विज्ञापन

डीएम ने निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का किया निरीक्षण
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर कार्य की प्रगति देखा और निर्माण की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पालन करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार निर्माण संसाधनों की संख्या बढ़ाकर कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए और सभी मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। करीब 721 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें हॉल के अतिरिक्त शौचालय, सड़क एवं अन्य सहायक कार्य सम्मिलित हैं। परियोजना की कुल लागत लगभग 15.16 करोड़ रुपये है। निर्माण कार्य दिसंबर माह से प्रारंभ हो चुका है तथा इसकी प्रस्तावित समाप्ति तिथि अप्रैल 2027 निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि यह बहुउद्देशीय हॉल विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, बैठकों एवं आयोजनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा, अतः परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर समयांतर्गत पूर्ण किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें