सुभाष चंद्र बोस जयंती पर अभाविप के सात कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
महराजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को सुभाष चंद्र बोस जयंती पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सात कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। उनको प्रमाणपत्र दिया गया।
जिला संगठन मंत्री दीपक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक रमाशंकर ने कहा कि रक्त दान सबसे बड़ा दान होता है। मयंक मणि त्रिपाठी, अक्षत कश्यप, अभय पटेल, हिमांशु मिश्रा, अनुज सिंह, सौरव, आदित्य पाठक ने रक्तदान किया। संवाद
फरेंदा दीवानी न्यायालय में मनाई गई सुभाष चंद बोस की जयंती
फोटो
फरेंदा। नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती फरेंदा दीवानी न्यायालय में मनाई गई। जअधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि आजादी का निर्णायक नारा ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ के प्रणेता नेताजी सुभाष चंद ने युवाओं को जागरूक किया। इस दौरान मंत्री सुरेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, एसएम श्रीवास्तव, स्कंद श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, देवता पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद