फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जटिल मामलों को सुलझाने में माहिर अभिषेक होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में डीजीपी द्वारा रजत पदक व प्रशस्ति-पत्र देने के लिए श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का चयन किया गया है। सितंबर 2024 से श्यामदेउरवां थाने का कमान संभाले अभिषेक सिंह ने जटिल समस्याओं को भी बड़ी ही सावधानी से हल किया है।
विज्ञापन

अपराधों पर अंकुश लगाने से लेकर सांप्रदायिक तनाव को रोकने में सफल अभिषेक सिंह ने कई बड़ी घटनाओं का खुलासा भी किया है। आजमगढ़ जिले के मूल निवासी अभिषेक सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा गृह जनपद और जौनपुर में हासिल की। उसके बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इलाहाबाद में रहे। वर्ष 2015 में उनका चयन उप निरीक्षक पद पर हुआ।
पहली तैनाती बस्ती जिले में मिली। 2021 में महराजगंज जिले में आए अभिषेक ने नगर, कलक्ट्रेट और सोनौली चौकी प्रभारी के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद वह सोनौली, कोल्हुई, फरेंदा में थानाध्यक्ष रहे। वर्तमान में श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

महम्मदा में रोका था बड़ा साम्प्रदायिक विवाद : श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव में बीते अक्तूबर माह में मूर्ति विसर्जन के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विसर्जन के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव किया, इससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर देर रात तक कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया था।
गो तस्करों के साथ मुठभेड़ : भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल पर बीते वर्ष पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। एक पशु तस्कर ने पुलिस पर फायर कर दिया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप पर लदे चार गोवंश को बरामद कर लिया था। पुलिस टीम में अभिषेक भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें