फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताइक्वांडो में अभिषेक, नागेश्वर व तन्मय को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेल सप्ताह के छठें दिन छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में हुआ मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में शनिवार को हुए ताइक्वांडो मुकाबले में विभिन्न आयु वर्ग में अभिषेक, नागेश्वर व तन्मय आदि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
खेल दिवस सप्ताह के छठे दिन 33 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक ने प्रथम एवं अंश वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 37 किग्रा में अफजल अली ने पहला एवं अजय भारती ने दूसरा, 41 किग्रा. में आशुतोष कुमार ने पहला व अब्दुर्रहीम ने दूसरा, 45 किग्रा में सलमान हुसैन ने प्रथम व रघुवीर साहनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 49 किग्रा में नागेश्वर विश्वकर्मा ने पहला व सूरज शर्मा ने दूसरा, 53 किग्रा. में अरशद अली ने प्रथम व रवि चौहान ने द्वितीय, 57 किग्रा में फारूक आजम ने पहला व आशीष भारती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

61 किग्रा में प्रियेश पाण्डेय ने प्रथम व अखंड प्रताप ने द्वितीय, 65 किग्रा में तन्मय प्रियदर्शी ने पहला व कार्तिक जायसवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा का शुभारंभ उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान जिला ताईक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, प्रशिक्षक आसिफ एकबाल,शिवशरण पाठक, अबुफजल व धर्मेन्द्र यादव, रिजवान अहमद फैजी, राहुल राय, संजय सैनी, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें