फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में अभि यादव ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। घुघली विकास खंड के बरवा चमइनियां में बुधवार को आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सहजनवा, गोंडा, बस्ती, महराजगंज और कुशीनगर जनपदों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के समापन के बाद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत राय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सहजनवा के अभी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5,000 रुपये नकद, मेडल व शील्ड प्राप्त किया। गोंडा के सोहन जाटव दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 2,500 रुपये नकद, मेडल व शील्ड दी गई। बरवा चमइनिया के शिवम कसौधान तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 1,000 रुपये नकद व मेडल शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक आकाश ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें