फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तक अभियान में महराजगंज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तक अभियान में जनपद अव्वल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दस्तक पखवाड़े में अब तक बेहतर गतिविधियां आयोजित कराने में महराजगंज अव्वल घोषित हुआ है। पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता व अन्य स्वास्थ्य कर्मी घर-घर दस्तक देकर यही संदेश दे रहे हैं कि दिमागी बुखार में देरी भारी पड़ सकती है। जागरूकता के लिए हर दरवाजे पर कर्मी स्टीकर भी चस्पा कर रहे हैं। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दिमागी बुखार के प्रति जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि यूनिसेफ की तरफ से दस्तक अभियान में बेहतर कार्य करने में महराजगंज अव्वल घोषित किया गया है। यूनिसेफ के जिला समन्वयक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहली से छह जुलाई के बीच महराजगंज जिले के 27 गांवों में दस्तक अभियान की पर्यवेक्षण हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में चल रहे दस्तक पखवाड़े में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की 81 प्रतिशत से अधिक बैठकें पूरी हो गई हैं। दस्तक अभियान में 2,523 आशा कार्यकर्ता लगाई गई थीं। कुल 961 गांवों में वीएचएनसी की बैठक बुलाने के सापेक्ष 484 गांवों में बैठक आयोजित की गई। कुल 4,643 मातृ बैठकों के सापेक्ष 1,920 बैठकें हुईं। इसी तरह से 1,121 टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 361 टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें