फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर धरना देते आप कार्यकर्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

महराजगंज। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चीन के कृत्यों के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पीएम केयर फंड में चीन की कंपनियों से जो धनराशि प्राप्त हुई है, उसे लौटा दिया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा कि चीन की कंपनियों ने पीएम केयर फंड में धनराशि जमा की है। जिला महासचिव केएम अग्रवाल ने बताया कि जब केंद्र सरकार ने चीन की कंपनियों से सहायता ले रखा है तो फिर किस प्रकार वह सामान के बहिष्कार की बात कह रही है। नैतिकता के आधार पर सरकार को चाहिए कि वे चीन की कंपनियों से प्राप्त धन को लौटा दें। इस दौरान जयप्रकाश पटेल, जाहिद अली, खुर्शीद अली, रामसेवक साहू, बनारसी गुप्ता, श्रीकृष्ण कसौधन, आबिद, अबुल कलाम, गीता वर्मा, आदिल, मुस्ताक, दिलीप यादव, बालगोविंद, रुपेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें