फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता

विज्ञापन
सक्सेना चौराहे पर महंगाई के विरोध में पद यात्रा निकालते आप पदाधिकारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता
विज्ञापन

शहर में पदायात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं ने लोगों को किया जागरूक
महराजगंज। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ रविवार को शहर में पदयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल के नेतृत्व में प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की समाधि से जिला मुख्यालय छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक पदयात्रा की गई।
पार्टी कार्यकर्ता शहर के मुख्य मार्ग पर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। भाजपा सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रकट किया। सभी ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग के लोग परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार दिलाने में सरकार असफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। जिला महासचिव रामकुमार पटेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सड़क की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट रहें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकेश राज गुप्ता, शंभू शरण गुप्त, डॉ. एलवी प्रसाद, दामोदर पांडेय, छोटेलाल खरवार, डॉ. एस एस पटेल, शिव दाल यादव, राजन यादव, जाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें