निचलौल तहसील पर विरोध प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
निचलौल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में चार मांगों के लिए प्रदर्शन किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन को तहसीलदार वाचस्पति सिंह को सौंपा।
प्रदर्शन कर रहें आप कार्यकर्ता जाहिद अली, सिकंदर, सलमान, मनोज, सुदर्शन, वसीम, शैलेश आदि ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के शीतलापुर गांव में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। उसके चलते गांव के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कुछ सफाई कर्मियों की ओर से अपनी जगह दूसरे व्यक्ति को रखकर सफाई कराई जा रही है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कुछ गांवों में तैनात सफाई कर्मी ब्लॉक कार्यालय पर बाबू बन बैठे हुए हैं। ऐसे सफाई कर्मियों के विरोध में कार्रवाई करते हुए गांवों में तैनात किया जाए। जिस गांव में दो सफाई कर्मी की नियुक्ति है, उसे हटाकर दूसरे गांव में तैनात किया जाए।