फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी की गई। आठ दिनों तक उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की। जांच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ। सरकार फर्जी तरीके से फसाने की कोशिश कर रही है। संजय सिंह के खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन

संजय सिंह ने समय-समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए युवाओं के रोजगार के लिए, पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें