फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श गांव का सर्वे कर 10 दिन में दें रिपोर्ट: सीडीओ

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आदर्श ग्राम योजना को लेकर बैठक हुई। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
आदर्श गांव का सर्वे कर 10 दिन में दें रिपोर्ट: सीडीओ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत दूसरे चरण में चयनित ग्रामों में योजनाओं का लाभ पाने वाले व वंचितों का सर्वे किया जाना है। संबंधित ग्राम के प्रधान व सचिव 10 दिन में सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। ताकि वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन

ये बातें शुक्रवार को विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम स्तर अभिसरण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ पाने वाले तथा लाभ न पाने वाले लोगों का रजिस्टर बनाते हुए उनका नाम दर्ज किया जाए। आवास, पेंशन, शौचालय, विद्युत, पथ प्रकाश समेत अन्य विकास कार्यों की हकीकत को सर्वे रिपोर्ट में दर्शाने के लिए भी कहा। आगाह किया कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि ऐसे लोग लाभ न प्राप्त कर सकें जो किसी अन्य योजना का लाभ ले रहे हैं। इस दौरान चयनित ग्रामों के प्रधान व पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें