फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 11 Feb 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर चार
विज्ञापन


परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत परतावल में शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पूरब बागीचे में आम के पेड़ पर लटका युवक का शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतक की पहचान सोनू कुमार (28) के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार बृहस्पतिवार की सुबह से ही घर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखा। परिजनों के अनुसार सोनू की शादी पिछले साल मई में हुई थी। वह हैदराबाद में रह कर पेंटिंग का काम करता था। एक महीना पहले घर आया था। परिजनों ने बताया कि सोनू की गर्भवती पत्नी पिछले सप्ताह अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें