करंट से युवक की मौत
निचलौल। शहर के चमनगंज पुल स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर बृहस्पतिवार को एक युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शहर के पांडेय वार्ड निवासी राघव कुमार गौतम (20) चमनगंज पुल स्थित एक दुकान पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने का हुनर सीखता था। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे राघव पंखा बना रहा था। इसी बीच वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। राघव को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर इमरजेंसी सेवा में तैनात चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद राघव को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद