फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी युवक भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के आरोपी युवक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक दूसरे समुदाय की एक 17 वर्षीया किशोरी को शादी का झांसा देकर सोमवार को भगा ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट तथा अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने आरोपी युवक नसीम को थाना क्षेत्र के डूडी नाले के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी नसीम के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें