फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर पिपरा लाला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक ससुराल से वापस घर आ रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां गांव का रहने वाला दिनेश 30 अपने ससुराल गुलहरिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर टोला भगवानपुर गया था। मंगलवार को वह टेंपो से पत्नी विद्या 28, पुत्री अनुष्का 10, पुत्र आकृत आठ व सास के साथ भटहट से श्यामदेउरवां आ रहा था। पिपरा लाला के पास आटो रुकवाकर नीचे उतर रहा रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी भटहट पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें