फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर जा रही युवती घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दुकान पर काम करती है हिना, काम से लौट रही थी घर
विज्ञापन

परतावल-पनियरा मार्ग पर शीतलपुर के पास हुआ हादसा
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा के शीतलपुर में रविवार की शाम हिना (18) ट्रक की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे पीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, कमासिन खुर्द निवासी हिना पनियरा में किसी दुकान पर काम करती है। वहां से शाम को साइकिल से अपने घर जा रही थी। परतावल-पनियरा मार्ग पर शीतलपुर के पास इलाहाबास की तरफ जाने वाली सड़क पर जैसे ही वह मुड़ी तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह छिटककर दूर जा गिरी और उसकी साइकिल ट्रक के नीचे आ गई।
विज्ञापन

घबराया ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने लगा तो लोगों ने पीछा करके कस्बे के दुर्गा मंदिर चौराहे पर उसे पकड़ लिया और साइकिल को ट्रक के नीचे से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक व गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ड़ इकट्ठा हो गई। हिना की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंची है। ट्रक को कब्जे में और चालक को हिरासत लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें