मामले में प्राथमिकी दर्ज की जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के अमरुतिया टोला केवटहिया निवासी युवराज पर 27 मार्च की रात करीब आठ बजे हमला करने का मामला सामने आया है। युवराज अपना बकाया किराया वसूलने के लिए करमहां टोला सोहरौना निवासी विपिन के घर गए थे। वहां विपिन को बुलाने पर उसके चाचा केवल और चचेरे भाई राजकुमार युवराज के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अचानक लाठियों और डंडों से युवराज पर कर दिया। हमले में युवराज के सिर पर गहरी चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल युवराज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। युवराज ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी केवल व राजकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।