फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ननिहाल आए युवक की पिटाई कर नाक तोड़ी, केस दर्ज

Fri, 25 Jul 2025 08:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसौना में अपने नाना के घर आए एक युवक की युवक ने पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान युवक की नाक की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परसौना निवासी आरोपी अविनाश के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव निवासी सुनील ने बताया कि मैं अपने नाना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसौना निवासी चौथी के घर गया था। बीते 20 जुलाई को दोपहर एक बजे मैं अपने मित्र किशन को बाइक पर बैठाकर पोखरी पर छोड़ने जा रहा था। अभी रामबली के घर के करीब पहुंचा था कि वहां पहले से मौजूद अविनाश ने जमीनी विवाद तथा शौचालय का पानी गिराने की बात को लेकर मुझे को रोक लिया और हमला कर दिया, जिससे नाक की हड्डी टूट गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अविनाश निवासी परसौना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें