फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केरल में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केरल में पेंटिंग का काम करते समय ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। युवक का केरल, महराजगंज और गोरखपुर के अस्पतालों में उपचार कराया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार ग्राम सभा के बरईठवा टोला निवासी कमलेश यादव (35) केरल में पेंटिंग का काम करने गए थे। दो अक्तूबर को काम के दौरान वह ऊंचाई से गिर गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआत में उनका इलाज केरल में ही चला। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें घर लेकर आ गए। 23 अक्तूबर को महराजगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद एक नवंबर को गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार शाम इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। पति का शव देखकर पत्नी उषा देवी बेसुध हो गईं। 12 वर्षीय आनंद और 10 वर्षीय राज के सिर से पिता का साया उठ गया। मां कमलावती और पिता कन्हैया लाल का रो-रोकर बुरा हाल है। कमलेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। बुधवार को चानकी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें