फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय लड़की को नेपाल निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसका सहयोग करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पीड़ित परिवार ने सोनौली पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए दो युवकों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। आरोप लगाया कि रविवार की रात जलेश्वर निवासी ग्राम कुसमा थाना पिपरहवा जनपद नवल परासी राष्ट्र नेपाल बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर मेरी पुत्री को भगा ले गया है। इसमें गांव के राज चौहान पुत्र राजकुमार ने सहयोग किया है।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें