फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हनुमान गढ़ी नाले में युवक कूदा

Fri, 18 Sep 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। नगर पंचायत घुघली के हनुमान गढ़ी टैक्सी स्टैंड के समीप स्थित नाले में बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे नगर निवासी युवक के कूदने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उसकी तलाश कराई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं दो निवासी धीरेंद्र उर्फ पेंटर (45) हनुमान गढ़ी टैक्सी स्टैंड के पास स्थित नाले में बृहस्पतिवार शाम छह बजे कूद गया। पास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। लोगों ने साहस दिखाकर नाले में जाकर खोजना शुरू किया लेकिन घंटों खोजने के बाद भी पता नहीं चल सका है। इस संबंध में चौकी प्रभारी शिवम राय ने कहा कि युवक के कूदे जाने की बात कही जा रही है। तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें