फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
20 फरवरी को हुआ था हादसा, 23 फरवरी को हो गई थी मौत, बृहस्पतिवार को दर्ज की गई प्राथमिकी
विज्ञापन

चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 20 फरवरी को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान 23 फरवरी को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत चौक (ग्राम धर्मपुर) वार्ड नंबर-6 चित्रगुप्त नगर निवासी विजय जायसवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बड़े भाई संतोष जायसवाल (39) 20 फरवरी को अपनी बाइक से चौक बाजार गए थे। बाजार से वापस घर लौटते समय शाम करीब पांच बजे चौक-टेंगरहना रोड पर सोनाडी जाने वाले मोड़ के पास चौक की ओर से जमुनहिया की तरफ तेज रफ्तार में जा रही बाइक के अज्ञात चालक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

टक्कर लगने से संतोष जायसवाल सड़क पर गिर गए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी घायल की नाजुक स्थिति देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 23 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे संतोष जायसवाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें