फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छत की ढलाई के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर

Sat, 12 Jul 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान एक मजदूर विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर झुलसकर नीचे गिर पड़ा। साथियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में शुक्रवार को त्रिलोकी प्रजापति के मकान की छत ढ़लाई का काम चल रहा था। परसा बुजुर्ग निवासी मजदूर हृदेश साहनी 29 काम कर रहा था। अचानक वह छत के पास से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। तेज झटका लगते ही मजदूर बुरी तरह झुलस गया और वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों ने झुलसे मजदूर को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें