पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजुरी टोला रसुरलवापुर निवासी 50 वर्षीय बालेदीन की शुक्रवार दोपहर गोरखपुर जनपद के गुलहरिया थाना क्षेत्र के गिरमिट चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। वह ईंट भट्ठे पर काम करता था। ट्रैक्टर-ट्राॅली पर ईंट लेकर गोरखपुर जनपद के ग्राम पंचायत करमौरा गया था। ईंट उतारने के बाद आते समय गिरमिट चौराहे पर चाय पीने गाड़ी रोक कर उतरा। वापस आते समय एक अन्य ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के एक बेटा मोहनलाल (25) व एक बेटी रितिका (7) है। बेटे की शादी अभी 19 जून को हुई है। घटना से पत्नी सुशीला व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद