परतावल। नगर पंचायत परतावल के छातिराम छठ घाट पर रविवार को कोसी भराई की अनूठी परंपरा देखने को मिली। कोटवा गांव निवासी शुकुल मद्धेशिया ने मनौती पूरी होने पर करीब दो किलोमीटर की दूरी लेटकर तय की और छठ घाट पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान परतावल चौक होते हुए डीजे की धुन पर कलाकार और परिजन फरुहाई करते हुए नाचते-गाते साथ चल रहे थे। रास्ते में इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजन के अनुसार, शुकुल मद्धेशिया ने घर बनने, दो बेटों की प्राप्ति और अन्य मनोकामनाएं पूरी होने पर कोशी भराई की मनौती मानी थी। मनौती पूरी होने के बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार लेटकर छठ घाट पहुंचकर कोशी भराई का कार्यक्रम संपन्न किया। शुकुल मद्धेशिया परमल बेचने का काम करते हैं।