फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे गेट के पास बीच रास्ते में ट्रेलर खराब, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड के नईकोट रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे गेट 35सी के पास बृहस्पतिवार की रात 10 बजे एक लोडेड ट्रेलर सड़क पर ही खराब हो गया। इस दौरान सुबह ट्रेलर के हटने तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेलवे गेट 35सी के पास खराब हुआ ट्रेलर रात भर सड़क पर ही खड़ा रहा। शुक्रवार को सुबह 10 बजे उसे ठीक करके हटाया जा सका। इस दौरान चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित रहा। हालांकि दो पहिया वाहनों की आवाजाही होती रही। ऐसी दशा में 12 घंटे तक राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क पर कुछ ट्रकों की लाइन लगी रही। बताया गया कि अड्डा से संपतिहा की ओर जा रहा लोडेड ट्रेलर गजरही ढाला रेलवे गेट संख्या 35 सी क्रॉस करते ही बीच रास्ते में खराब हो गया। ट्रेलर को आगे बढ़ाने की तमाम प्रयास बेकार साबित हुए। गेट मैन अमित कुमार ने बताया कि गनीमत रही कि रात में ट्रेलर रेलवे गेट के बाहर खराब हुआ है। यदि दिन में ऐसा होता तो ट्रेनों के आवागमन में भी परेशानी खड़ी हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें