फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात, आठ बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर, सभी तैयारियां पूरी
विज्ञापन

होली पर्व पर संभावित दुर्घटनाओं को लेकर जिला अस्पताल तैयार
महराजगंज। रंगों के त्योहार होली को लेकर जिला अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अस्पताल प्रशासन ने होली के दिन होने वाली संभावित दुर्घटनाओं, रासायनिक रंगों से होने वाली एलर्जी, आंखों में जलन, चोट लगने और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम कर लिए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित की गई है। ताकि किसी भी मरीज को तुरंत बेहतर इलाज मिल सके। डॉ. एके द्विवेदी के ने बताया कि होली के दिन कुल आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। इसमें नेत्र सर्जन आंखों के विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर तथा दो फिजिशियन शामिल हैं। ये सभी डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्यवाही करेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में होली के दौरान होने वाली आम समस्याओं जैसे आंखों में रंग या केमिकल लगने, जलन, त्वचा पर एलर्जी, फ्रैक्चर, सिर में चोट आदि के इलाज के लिए पूरी तैयारी की गई है। अस्पताल में आवश्यक दवाइयों और सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। विशेष रूप से रुई, पट्टी, आई ड्रॉप, स्किन की दवाएं त्वचा संबंधी एलर्जी और जलन की दवाएं तथा अन्य इमरजेंसी दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। आपात स्थिति में मरीजों के लिए आठ बेड आरक्षित किए गए हैं, जिन्हें विशेष रूप से होली के दिन के लिए रिजर्व रखा गया है। इससे सुनिश्चित होगा कि गंभीर मरीजों को तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू किया जा सके।



सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने सभी चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे समय से पहले अपनी ड्यूटी पर पहुंचें और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है लेकिन रंगों की मस्ती में कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में अस्पताल की टीम पूरी सतर्कता और समर्पण के साथ लोगों की सेवा के लिए तैयार है।

108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं अलर्ट पर



महाराजगंज। होली के उत्सव के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी एंबुलेंसों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान दुर्घटना, जलने, हार्ट अटैक, सांस की तकलीफ या अन्य किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके।



108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक सिंह और विकास पांडेय ने बताया कि होली को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। किसी भी आपात स्थिति में 108 नंबर डायल करने पर एंबुलेंस न्यूनतम समय में मौके पर पहुंचकर मरीज को अस्पताल ले जाएगी। सभी एंबुलेंसों में प्रशिक्षित स्टाफ, जीवन रक्षक दवाएं, ऑक्सीजन और आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन




त्योहार के दौरान एंबुलेंस विशेष रूप से दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों, थानों के निकट और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी। इससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी नहीं होगी। सड़क दुर्घटना, जलने, हृदय रोग, श्वास संबंधी समस्या, पेट दर्द, त्वचा संबंधी परेशानी या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत 108 पर कॉल करें। महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष 102 एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें