फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है

विज्ञापन
विज्ञापन
22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने में जुटी भाजपा
विज्ञापन

महराजगंज। भाजपा ने 22 जुलाई को एक मैरिज लॉन में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर नगर मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है और प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य अपने बूथ पर कमल खिलाना होना चाहिए। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठन की एकता, अनुशासन और जनाधार का प्रभावी संदेश देगा। बैठक में नगर महामंत्री शिवांश अग्रहरी, सिनोद कुमार, अभय जायसवाल, सनत पांडेय, दयाशंकर रौनियार, रमेश वर्मा, कमलेश जायसवाल, अश्विनी तिवारी, राहुल जायसवाल, लालजी गुप्ता, डॉ. शांति शरण मिश्रा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें