फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार रेलकर्मी को रौंदा, मौत

विज्ञापन
मृतक उदयराज उर्फ गोलू चौधरी के रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
अपनी शादी से संबंधित वार्ता में शामिल होने गोरखपुर से घर वापस आ रहा था युवक
विज्ञापन


परसामलिक/सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर सेमरा चौराहे से पश्चिम पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक सवार रेलकर्मी युवक को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परसामलिक थाना क्षेत्र के तरैनी टोला महुअवा निवासी बाइक सवार रेलकर्मी उदयराज उर्फ गोलू चौधरी बुधवार की सुबह गोरखपुर से घर वापस आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक भागने की फिराक में था। पुलिस ने पुरैनिहा चौराहे पर चालक को हिरासत में लेकर ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उदयराज उर्फ गोलू चौधरी (28) को बाइक से बुधवार की सुबह गोरखपुर से घर वापस आते समय सेमरा चौराहे से पहले पेट्रोल पंप के पास नौतनवा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं जानकारी मिलने पर सोनौली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उदयराज उर्फ गोलू चौधरी के पिता रेलवे विभाग में कार्यरत थे। कोरोना काल के दौरान उनकी मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में उदयराज उर्फ गोलू चौधरी को गोरखपुर रेलवे विभाग में नौकरी मिली थी। घर पर उदयराज की शादी की बात चल रही थी। इसी मामले में उदयराज बुधवार को छुट्टी लेकर घर आ रहा था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही पूरा गांव सदमे में है।
सोनौली थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्रा ने बता या कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए भेजा गया है। ट्रेलर व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



पूरे परिवार का खर्च संभालता था उदयराज



उदयराज उर्फ गोलू चौधरी तीन भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था। बड़ा भाई अमित चौधरी (36) व आशीष चौधरी (33) दोनों घर पर खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। वहीं सबसे छोटी बहन साधना चौधरी (20) की अभी पढ़ाई चल रही है। उदयराज रेलवे में नौकरी करके घर-परिवार का पूरा खर्चा संभाल रहा था। उदयराज की मौत के बाद माता शकुंतला व दोनों भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें