फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरातियों से भरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में पलटी, एक की मौत, पांच गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज के बरगदवा क्षेत्र से आ रही बरात में शामिल थे सभी, जा रहे थे कुशीनगर के हाटा
विज्ञापन

कप्तानगंज के गणेश चौक के पास देर रात हादसे से मच गई अफरा-तफरी
कुशीनगर/महराजगंज। नगर के गणेश चौक के पास बुधवार देर रात बरातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। सभी घायल महराजगंज के बरगदवा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
महराजगंज के बरगदवा क्षेत्र के खेराबार जंगल गांव से छह बराती स्कॉर्पियो से कुशीनगर के हाटा क्षेत्र में बरात में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परतावल रोड स्थित गणेश चौक के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। इलाज के दौरान राहुल यादव (35) पुत्र राजेश यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में ऋषिकेश चौहान (27), नंदकिशोर (34), कमलेश चौहान (20), अजीज (20) और नारायण यादव (45) की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर अन्य बराती भी सीएचसी पहुंच गए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें