फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांव के सिवान में निकला अजगर, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। विकास खंड परतावल के पिपरपाती तिवारी गांव के सिवान में शुक्रवार दोपहर विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि, दहशत के कारण उससे दूरी बनाए रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोपहर में कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों के पास विशालकाय अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। अजगर का आकार देखकर ग्रामीण सहम गए। देखते ही देखते इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
मामले की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान गिरिजेश गुप्ता ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अजगर से दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने तत्काल फोन कर वन विभाग को सूचना दी और टीम भेजकर अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ने की मांग की। ग्राम प्रधान ने बताया कि सिवान में अजगर की मौजूदगी से किसानों, ग्रामीणों और बच्चों में भय का माहौल है। लोग खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि वन विभाग की टीम के पहुंचने तक कोई भी अजगर के पास न जाए और न ही उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें