फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएचसी के पुनर्निर्माण के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार की दोपहर नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए भवन की यथास्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान जर्जर भवनों और बेकार पड़े उपकरणों आदि के प्रति डीएम ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने जल्द ही नए सिरे से अस्पताल के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोगरवाल ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सकें। इसके लिए शासन और प्रशासन प्रतिबद्ध है। अस्पताल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया है। भवन काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो चुका है। सुरक्षा की दृष्टि से इसका ध्वस्तीकरण कराकर नए सिरे से निर्माण की आवश्यकता है।
डीएम ने बताया कि अस्पताल के पुनर्निर्माण हेतु विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। प्रयास है कि जल्द से जल्द शासन स्तर से प्रस्ताव पर स्वीकृति लेकर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ बसंत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं सुदेव पटेल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. विपिन शुक्ला, फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें