फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंदिर में महिला ने फेंका मांस का टुकड़ा...गांव में तनाव- रविवार रात की घटना

Mon, 20 Apr 2026 03:19 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज

सार

नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार में प्राचीन मंदिर है। जहां लोग पूजा-पाठ करते हैं। रविवार की रात एक दूसरे धर्म की महिला पॉलीथिन में रखकर मांस का टुकड़ा मंदिर में फेंक दी, जिससे मांस का टुकड़ा मंदिर में छिटककर बिखर गया।  मांस फेंकते समय किसी ने देख लिया और शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार में स्थिति प्राचीन शिव मंदिर में गत रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव की ही एक दूसरे धर्म की महिला द्वारा मांस का टुकड़ा फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। मांस फेंकने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन


गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर पहुंची खोरिया बाजार चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर साफ-सफाई कराई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

आरोपी महिला समेत अन्य लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार में प्राचीन मंदिर है। जहां लोग पूजा-पाठ करते हैं। रविवार की रात एक दूसरे धर्म की महिला पॉलीथिन में रखकर मांस का टुकड़ा मंदिर में फेंक दी, जिससे मांस का टुकड़ा मंदिर में छिटककर बिखर गया। 
विज्ञापन

मांस फेंकते समय किसी ने देख लिया और शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और हंगामा करने लगे। जानकारी मिलने पर पहुंची खोरिया बाजार चौकी पुलिस मांस को हटाकर साफ कराई। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीण हंगामा करने लगे। 

जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सोमवार की सुबह कार्रवाई की मांग को ग्रामीण आक्रोशित हो गए हालांकि मौजूद पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें