निचलौल। थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग स्थित आमूतलाब के पास सोमवार की सुबह टहल रहे एक व्यक्ति की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि इसी दौरान एक बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं घायल बाइक सवार का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, निचलौल सिसवा मार्ग स्थित आमूतालाब निवासी लालबाबू (45) सड़क के किनारे टहल रहे थे। इसी बीच वह एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। इस दौरान लालबाबू की मौत हो गई।
वहीं इसी दौरान बाइक सवार खम्हौरा निवासी संपूर्णानंद (35) भी उक्त वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। थाना प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार के अनुसार मृत लालबाबू के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि घायल संपूर्णानंद का इलाज चल रहा है। संवाद