फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बनेगा नौ किमी लंबा बाईपास, ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर

Fri, 21 Mar 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में बढ़ते यातायात का दबाव कम करने के लिए नौ किलोमीटर लंबा बाईपास बनेगा। यह बाईपास पिपरा बाबू से लेकर केएमसी अस्पताल तक प्रस्तावित है। इस पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इस परियोजना के लिए सर्वे शुरू हो गया है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है। सक्सेना चौक, रजिस्ट्री कार्यालय, मऊपाकड़ रोड, एसबीआई बैंक और बलिया नाला पर सुबह और शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नया बाईपास बनने के बाद भारी वाहनों को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। इससे यातायात का भार कम होगा और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इस बाईपास से शहर की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है। एनएचएआई की ओर से बाईपास निर्माण के लिए संभावित रूट का सर्वे कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क की चौड़ाई, जमीन अधिग्रहण की जरूरत और अन्य तकनीकी पहलुओं का आकलन किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद इस परियोजना की डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट में सड़क निर्माण, भूमि अधिग्रहण, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास को शामिल किया जाएगा।

शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाएं रखने के लिए 9 किमी लंबा बाईपास बनेगा। किस रुट से बाईपास जाएगा। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए सभी प्रक्रिया को पूरा की जा रही है।
विज्ञापन

-शांभवी तिवारी, सहायक अभियंता, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें