फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक करोड़ से खोरनईया नाले पर बनेगा नया पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बैदा और माधोनगर के बीच खोरनईया नाले पर जल्द ही नया पुल बनेगा। यहां स्थापित पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका है इससे क्षेत्रवासियों को आवाजाही में लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। पुल पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। इसके निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। जानकारी के अनुसार, विकास खंड पनियरा के बैदा और माधोनगर गांवों के बीच पुल बना है। यह पुल तीन वर्षों से जर्जर अवस्था में है। वर्तमान समय पुल की हालत इतनी खराब हो गई है कि अब इसके ऊपर से दोपहिया वाहन चलाना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीण अशोक कुमार सैनी ने बताया कि इस पुल से मोहद्दीनपुर, जर्दी, लाला बड़हरा, सूचितपुर, तेंदुअहिया और बैदा जैसे गांवों के लोगों की रोजाना आवाजाही होती है। पनियरा ब्लॉक, पीएचसी, रेंज कार्यालय और थाने तक पहुंचने के लिए यही मुख्य मार्ग है। ऐसे में नया पुल बन जाने से हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्रामीण रामजग मौर्य, रणजीत शर्मा, हरिकेश यादव, बंटी शर्मा और दीपू कुमार सैनी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से कई बार पुल मरम्मत के लिए मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें