खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खैराघाट के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 538/29 के पास से नेपाल निवासी एक युवक को सोने-चांदी व बाइक के साथ पकड़ लिया। बाद में उसे नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।
सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि खैराघाट बीओपी के जवान रविवार को दोपहर गश्त पर निकले थे। अभी वह भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 538/29 के पास पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से एक भारतीय नंबर प्लेट की बाइक आ रही थी। रोककर तलाशी ली तो युवक के पास से 14.700 ग्राम के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अबरार अहमद अंसारी निवासी सम्मरी माई गांऊ पालिका वार्ड नंबर 2 जिला रुपनदेही नेपाल बताया। बरामद आभूषण व बाइक सहित आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। संवाद