फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। खुटहा बाजार के राधेश्याम ने मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राधेश्याम ने बताया कि छह जनवरी 2023 को उनके मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग में घर, दुकान का सामान और दुधारू पशु जलकर नष्ट हो गए थे। घटना की सूचना पर प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जांच में आग का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट सिद्ध हुआ। राधेश्याम ने बताया की पशु चिकित्सा अधिकारी और लेखपाल की जांच के आधार पर नुकसान का आकलन 3.40 लाख रुपये हुआ था। लेकिन विद्युत निगम ने मात्र 33,000 रुपये का भुगतान किया। बाकी राशि के लिए छह महीनों से विद्युत निगम और तहसील के चक्कर लगाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें