फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रिश्तेदार के घर आए व्यक्ति को चोर समझकर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में रिश्तेदार के घर आए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के बिचला टोला में बृहस्पतिवार की रात दिनेश चौधरी के ससुर आए थे। रात हो जाने के कारण वह रास्ता भटक गए तो वह दिनेश का नाम पूछने लगे। इस बीच एक व्यक्ति ने पूरब टोला के किसी दूसरे दिनेश का घर बता दिया। जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि वह उनके दामाद का घर नहीं है। फिर वह घर की तलाश करने लगे। इस बीच हरदीडाली पूरब टोला के ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने बताया कि वह दिनेश के ससुर हैं जिसके बाद ग्रमीणों ने उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें